छात्रावासों एवं आश्रमों का निरीक्षण करें अधिकारी , कलेक्टर बिलासपुर

बिलासपुर 5 अगस्त 2024 ,.कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज टीएल की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की उन्होंने विभिन्न विभागों से लंबित शिकायतों
एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुऎ उनका तेजी से निराकरण करने के कार्य के साथ ही आश्रम एवम छात्रावासो का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्वविलांस का काम लगातार जारी रखने को कहा बैठक में नगर निगम कमिशनर श्री अमित कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री आरती चौहान डीएफओ श्री सतयेंद्र शर्मा एडीएम श्री आर ए कुरवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमा में आयोजन की भी निर्देश दिए साथ ही 6 अगस्त को जिले में पालक शिक्षक संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है कलेक्टर ने डीएमसी समग्र शिक्षा को इसके लिए पूरी तैयारी करने की भी निर्देश दिए उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर भी लगातार कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए कलेक्टर मुख्यमंत्री जन दर्शन से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा कलेक्टर ने बैठक में मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की समीक्षा की उन्होंने ने अधिकारियों को अपने कार्य के प्रति अलर्ट रहने के
आवश्यक निर्देश दिए . 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *