सूरजपुर में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म: घर के नौकर ने दिया घटना को अंजाम, फरार आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भटगांव थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ घर के नौकर ने दुष्कर्म किया।
परिजनों ने बताया कि आरोपी रोज की तरह घर में काम करने आया था। मौका पाकर उसने बच्ची को दूसरे कमरे में ले जाकर घिनौनी हरकत की। बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दहशत फैला दी है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।





छत्तीसगढ़ समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 9424647532.
