छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रमोशन की लहर: 46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, 7 सहायक सेनानी भी पदोन्नत

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 46 इंस्पेक्टर बने डीएसपी



रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रमोशन की बड़ी सौगात देखने को मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति प्रक्रिया के तहत गृह विभाग ने 46 इंस्पेक्टरों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है।


यह प्रमोशन विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के बाद किया गया है। डीएसपी पद पर प्रमोट किए गए सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ जल्द ही नई पोस्टिंग दी जाएगी।

इसके अलावा सात सहायक सेनानियों को भी उच्च पद पर पदोन्नति दी गई है, जिससे सुरक्षा बलों के मनोबल में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *